Jobs
आईटीआई जांजगीर में 29 मई को रोजगार मेला, 315 पदों पर होगी भर्ती
10वीं, 12वीं और आईटीआई पास युवाओं को मिलेगा मौका, वेदांता सहित 4 कंपनियां लेंगी इंटरव्यू

जांजगीर-चांपा के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी
जांजगीर-चांपा / जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 29 मई 2026, शुक्रवार को आईटीआई कुलीपोटा जांजगीर में एक दिवसीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। यह प्लेसमेंट कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।




