जांजगीर-चांपा में कलेक्टर-एसपी ने चलाया मुख्य नहर स्वच्छता अभियान, नागरिकों को दी स्वच्छता की सीख

जांजगीर-चांपा में कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने मुख्य नहर स्वच्छता अभियान में भाग लेकर नागरिकों को स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक किया। अभियान में एनएसएस, एनसीसी, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन, कृषि महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। अभियान के दौरान गीले एवं सूखे कचरे का पृथक प्रबंधन और प्लास्टिक उपयोग कम करने पर जोर दिया गया।

जांजगीर-चांपा, 27 मार्च 2026/ कलेक्टर जन्मेजय महोबे और पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय ने आज जिला मुख्यालय के रमन नगर में मुख्य नहर स्वच्छता अभियान में भाग लेकर नागरिकों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी। इस अभियान में जनप्रतिनिधि, अजीम प्रेमजी फाउंडेशन, हसदेव के हीरो के वालंटियर्स, एनएसएस, एनसीसी और कृषि महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
अभियान के दौरान सड़क और नहर किनारे साफ-सफाई की गई और लोगों को गीले एवं सूखे कचरे को अलग करने, प्लास्टिक कम उपयोग करने और स्वच्छता को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की सलाह दी गई। कलेक्टर-एसपी ने जोर देकर कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं बल्कि निरंतर प्रक्रिया है, जिसमें हर नागरिक की सहभागिता जरूरी है।
अभियान में उपस्थित नागरिकों ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया और शहर को साफ-सुथरा रखने में योगदान देने की प्रतिबद्धता जताई।





