
डबल मर्डर से सनसनी
रायपुर / राजधानी रायपुर में बुधवार एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। बर्खास्त पुलिसकर्मी गुलाब साहू ने अपनी पत्नी लता साहू और बेटी चित्रा साहू (22) की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी।
घटना विधानसभा थाना क्षेत्र के सेमरिया गांव में हुई। हत्या के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा और पुलिस को बताया कि परिवार में लगातार तनाव और दबाव बढ़ने के कारण उसने यह कदम उठाया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गुलाब साहू पहले अनुशासनहीनता के कारण पुलिस सेवा से बर्खास्त हो चुका था। पुलिस हिरासत में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
आरोपी ने बताया कि परिवार में लगातार तनाव और दबाव बढ़ने के कारण उसने यह कदम उठाया। वह 2 साल पहले बिलासपुर में पुलिस में था, ट्रेनिंग पूरी करने के बाद सेवा छोड़ दी थी और इसके बाद मार्केटिंग क्षेत्र में काम करने लगा।
पुलिस ने बताया कि लता साहू ने लगभग 4 साल पहले गुलाब साहू से दूसरी शादी की थी। चित्रा, लता की पहली शादी की बेटी थी। पड़ोसियों ने हत्या की सूचना थाने को दी, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों के शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।





