
जांजगीर-चांपा, 13 अप्रैल 2026। जिले के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर-चांपा द्वारा 16 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंप आईटीआई जांजगीर परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा।
जिला रोजगार अधिकारी के अनुसार, इस प्लेसमेंट कैंप में निजी क्षेत्र की कंपनी श्रम इन टैलेंट प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा (उत्तर प्रदेश) शामिल होगी। कंपनी द्वारा इलेक्ट्रिक मीटर टेक्निशियन के कुल 300 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, आईटीआई, स्नातक एवं डिप्लोमा पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को ₹15,000 से ₹18,000 प्रति माह वेतन प्रदान किया जाएगा। उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित की गई है।
चयनित उम्मीदवारों का कार्यक्षेत्र जांजगीर-चांपा, बलौदा, अकलतरा, नवागढ़ और पामगढ़ रहेगा।
जरूरी निर्देश
प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने वाले इच्छुक अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है:
- सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- रोजगार पंजीयन कार्ड (जिला रोजगार कार्यालय) की छायाप्रति
कैसे लें लाभ
इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथि और समय पर आईटीआई जांजगीर में उपस्थित होकर इस प्लेसमेंट कैंप का लाभ उठा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर-चांपा से संपर्क किया जा सकता है।





