छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: एसपी कार्यालय में युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश, मचा हड़कंप

Breaking news

जांजगीर-चांपा / छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक गंभीर और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय परिसर में ही एक व्यक्ति ने जहर सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई और तत्काल घायल व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है।

Polish 20260423 170623767 Console Crptech

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आत्महत्या का प्रयास करने वाले व्यक्ति की पहचान टी.आर. साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कई दिनों से लगातार एसपी कार्यालय के चक्कर लगा रहा था और अपनी शिकायतों को लेकर अधिकारियों को कई बार आवेदन भी दे चुका था।

पीड़ित टी.आर. साहू का आरोप है कि उसके मकान मालिक से संबंधित एक विवाद लंबे समय से चल रहा है। साहू ने यह आरोप लगाया कि उसकी भाभी के नाम पर एलआईसी (LIC) की राशि को गलत तरीके से निकालने की कोशिश की जा रही है।

उसके अनुसार, इस मामले में उसने कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं होने से वह लगातार मानसिक तनाव में था। इसी नाराजगी और परेशानी के चलते उसने गुरुवार को एसपी कार्यालय परिसर में ही जहर सेवन कर लिया।

जैसे ही यह घटना हुई, मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी तुरंत हरकत में आए और उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button