
जांजगीर-चांपा, छत्तीसगढ़। जिले के किसानों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। अब 01 मई 2026 से उर्वरक (खाद) खरीदने के लिए फार्मर आईडी अनिवार्य कर दी गई है। जिन किसानों ने अभी तक अपनी Farmer ID नहीं बनवाई है, उन्हें आने वाले खरीफ सीजन में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
जिले में कितने किसानों ने बनवाई Farmer ID?
जिले में कुल 1,23,061 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में पंजीकृत हैं।
इनमें से 96,679 किसानों ने Farmer ID बनवा ली है, जबकि 26,382 किसान अभी भी बाकी हैं।
01 मई से क्या होगा बदलाव?
01 मई से ई-उर्वरक वितरण प्रणाली लागू की जा रही है। इसके तहत:
- किसान को उर्वरक खरीदने के लिए Farmer ID नंबर देना अनिवार्य होगा
- खाद का वितरण भुइंया पोर्टल में दर्ज फसल रकबे के आधार पर होगा
- बिना Farmer ID के सहकारी समितियों और निजी कृषि केंद्रों से उर्वरक नहीं मिलेगा
Farmer ID नहीं होने पर क्या नुकसान होगा?
- उर्वरक (खाद) खरीदने में दिक्कत
- खरीफ सीजन में धान बेचने में परेशानी
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त नहीं मिलेगी
कैसे बनवाएं Farmer ID?
जिन किसानों ने अभी तक Farmer ID नहीं बनवाई है, वे:
- एग्री-स्टेक पोर्टल पर स्वयं आवेदन करें
- या अपने क्षेत्र के पटवारी, सेवा सहकारी समिति या CSC सेंटर में जाकर बनवाएं
जरूरी दस्तावेज:
- बी-1
- ऋण पुस्तिका/पर्ची की कॉपी
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
दस्तावेज सत्यापन के लिए पटवारी के पास जमा करना जरूरी होगा।
कृषि विभाग की अपील
कृषि विभाग द्वारा किसानों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। किसी भी समस्या के लिए किसान:
- वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी
- ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी
- पटवारी
- सेवा सहकारी समिति प्रबंधक
से संपर्क कर सकते हैं।





