छत्तीसगढ़

CGBSE Result 2026: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट जारी, यहां देखें डायरेक्ट लिंक

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। रिजल्ट की घोषणा अटल नगर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन से की गई।

अब छात्र ऑनलाइन अपने रोल नंबर के माध्यम से तुरंत परिणाम देख सकते हैं।

Direct Links: यहां से तुरंत चेक करें रिजल्ट

छात्र नीचे दिए गए आधिकारिक वेबसाइट्स पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:

https://cg.results.nic.in
https://cgbse.nic.in
https://results.digilocker.gov.in

इसके अलावा DigiLocker ऐप के जरिए छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

10वीं (High School) परीक्षा 2026 – पूरी जानकारी

  • परीक्षा तिथि: 21 फरवरी से 13 मार्च 2026
  • कुल छात्र: 3,20,535
  • बालक: 1,42,881
  • बालिका: 1,77,654
  • परीक्षा केंद्र: 2,510

छात्र अब वेबसाइट पर जाकर तुरंत अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

12वीं (Higher Secondary) परीक्षा 2026 – पूरी जानकारी

  • परीक्षा तिथि: 20 फरवरी से 18 मार्च 2026
  • कुल छात्र: 2,45,785
  • बालक: 1,02,975
  • बालिका: 1,42,810
  • परीक्षा केंद्र: 2,395

सभी स्ट्रीम (Arts, Science, Commerce) का रिजल्ट एक साथ जारी कर दिया गया है।

कैसे चेक करें रिजल्ट? (Step-by-Step)

  1. ऊपर दिए गए किसी भी लिंक पर जाएं
  2. “CGBSE 10th Result 2026” या “12th Result 2026” पर क्लिक करें
  3. अपना रोल नंबर दर्ज करें
  4. Submit बटन दबाएं
  5. स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा
  6. भविष्य के लिए डाउनलोड/प्रिंट करें

अपडेट: लिंक एक्टिव, तुरंत करें चेक

प्रेस कॉन्फ्रेंस के कुछ ही मिनट बाद सभी वेबसाइट्स पर लिंक एक्टिव हो चुके हैं। छात्र बिना किसी देरी के अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

Related Articles

Back to top button