Crimeछत्तीसगढ़

घरेलू विवाद में खौफनाक वारदात, पत्नी ने हंसिए से काटा पति का प्राइवेट पार्ट

सनसनी

बिलासपुर, 24 मई 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घरेलू विवाद के दौरान पत्नी ने अपने पति पर हंसिए से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज रायपुर के अस्पताल में जारी है। घटना के बाद इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, चकरभाठा बस्ती निवासी प्रार्थिया ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 22 मई की रात करीब 1 बजे उसका 15 वर्षीय भतीजा समीर कौशिक घर पहुंचा और बताया कि उसके पिता राकेश कौशिक और मां द्रोपति कौशिक के बीच विवाद हो रहा है।

बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि द्रोपति कौशिक ने घर में रखे लोहे के हंसिए से राकेश कौशिक के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। हमले के बाद राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा।

सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे रायपुर रेफर कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक घायल की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

चकरभाठा पुलिस ने आरोपी पत्नी द्रोपति कौशिक के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 117(1), 296 और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घरेलू विवाद और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button