JANJGIR CHAMPA: अवैध रेत उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, भादा रेत घाट में चैन माउंटेन मशीन सीलबंद

जांजगीर-चांपा, 28 मई 2026। जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ जांजगीर-चांपा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भादा रेत घाट क्षेत्र में छापेमार कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देश पर गठित “Illegal Mining Task Force” ने अवैध उत्खनन में उपयोग की जा रही एक चैन माउंटेन मशीन को सीलबंद कराया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले में अवैध रेत खनन पर प्रभावी नियंत्रण और सख्त कार्रवाई के उद्देश्य से विशेष “Illegal Mining Task Force” का गठन किया गया है। इसी क्रम में बुधवार 28 मई 2026 को CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में टीम ने थाना जांजगीर क्षेत्र के भादा रेत घाट में रेड कार्रवाई की।

छापेमारी के दौरान मौके पर अवैध रूप से रेत उत्खनन करते हुए एक चैन माउंटेन मशीन पाई गई। इसके बाद जिला खनिज विभाग की टीम को बुलाकर मशीन को मौके पर ही सीलबंद किया गया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध रेत उत्खनन, भंडारण और परिवहन में संलिप्त लोगों के खिलाफ खनिज अधिनियम एवं अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिले में “Illegal Mining Task Force” द्वारा अवैध खनन के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहने की बात भी कही गई है।





