Crime

सक्ती में दिल दहला देने वाली वारदात, बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

सक्ती / जिले के डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भेड़ीकोना में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बेटे द्वारा अपनी मां की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या किए जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान तिहारिन बाई माली के रूप में हुई है। रविवार रात मां और बेटे के बीच किसी घरेलू बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि बेटे ने गुस्से में आकर अपनी मां के साथ मारपीट शुरू कर दी। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। डभरा थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि विवाद के वास्तविक कारणों की जांच जारी है। पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पूछताछ के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Related Articles

Back to top button