जांजगीर में जैविक कृषि कार्यशाला का आयोजन, 500 से अधिक किसानों ने लिया हिस्सा

जांजगीर-चांपा। कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र एवं कृषि महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में कृषि विज्ञान केन्द्र जांजगीर में जिला स्तरीय एक दिवसीय जैविक कृषि कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि Narayan Chandel की उपस्थिति में हुआ।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी, संगठन प्रभारी रामदेव कुमावत, किसान मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता रवि पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब सिंह चंदेल, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर साहू सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं किसान संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। कार्यशाला में जिलेभर से 500 से अधिक किसानों की सहभागिता रही।
मुख्य अतिथि नारायण चंदेल ने अपने संबोधन में किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि प्राकृतिक एवं जैविक खेती से मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है, उत्पादन लागत कम होती है तथा किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाली फसल प्राप्त होती है।
उप संचालक कृषि राकेश शर्मा ने किसानों को विभाग द्वारा संचालित जैविक खेती मिशन एवं नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बीजामृत, जीवामृत, नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र, नील हरित काई, वर्मी कम्पोस्ट एवं कम्पोस्ट खाद के निर्माण, उपयोग और लाभों पर विस्तार से जानकारी साझा की।
ग्राम मंहत के प्रगतिशील कृषक आशीष सिंह ने जैविक खेती के अपने अनुभव साझा करते हुए सफेद चंदन तथा विभिन्न फलदार फसलों की खेती के बारे में किसानों को जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान 200 से अधिक किसानों को निःशुल्क नैनो डीएपी, नैनो यूरिया तथा Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya द्वारा प्रकाशित कृषि पंचांग 2026 का वितरण भी किया गया।


