छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: बिर्रा के 3 कृषि केंद्रों पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, दो प्रतिष्ठान सीलबंद, एक को नोटिस

जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा में कृषि विभाग ने औचक निरीक्षण के दौरान तीन कृषि केंद्रों पर कार्रवाई की। दो प्रतिष्ठानों को बिना लाइसेंस एवं स्रोत प्रमाण पत्र के बीज, उर्वरक और कीटनाशक विक्रय करने पर सीलबंद किया गया, जबकि एक केंद्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

जांजगीर-चांपा। खरीफ सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने जिले के बम्हनीडीह विकासखंड के बिर्रा क्षेत्र में तीन कृषि केंद्रों पर औचक निरीक्षण कर बड़ी कार्रवाई की है। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर दो कृषि प्रतिष्ठानों को सीलबंद किया गया, जबकि एक अन्य केंद्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

IMG 20260714 WA0129 scaled Console Crptech

उप संचालक कृषि राकेश शर्मा के नेतृत्व में जिला एवं विकासखंड स्तरीय संयुक्त दल ने बिर्रा स्थित विभिन्न कृषि केंद्रों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान मेसर्स न्यू केशरवानी कृषि केंद्र में बीज एवं कीटनाशक का विक्रय बिना स्रोत प्रमाण पत्र के किया जाना पाया गया।

IMG 20260714 WA0130 scaled Console Crptech

वहीं मेसर्स चंद्रा कृषि केंद्र के संचालक द्वारा बिना वैध लाइसेंस के उर्वरक एवं बीज का विक्रय किए जाने की पुष्टि हुई। विभाग ने दोनों प्रतिष्ठानों से संबंधित बीज एवं उर्वरक जब्त कर उनके विक्रय पर तत्काल रोक लगा दी। साथ ही कीटनाशक लाइसेंस के स्रोत प्रमाण पत्र का नवीनीकरण नहीं होने तथा कीटनाशक अधिनियम 1966 एवं नियम 1971 के प्रावधानों के उल्लंघन पर दोनों प्रतिष्ठानों को सीलबंद कर दिया गया।

इसी दौरान मेसर्स दीपक कृषि केंद्र, बिर्रा में निरीक्षण के समय सत्यापित स्टॉक रजिस्टर एवं सत्यापित बिल बुक प्रस्तुत नहीं किए जाने पर संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

उप संचालक कृषि राकेश शर्मा ने कहा कि खरीफ सीजन में किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। बिना लाइसेंस या नियमों का उल्लंघन कर कृषि सामग्री का विक्रय करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध आगे भी जिलेभर में लगातार निरीक्षण एवं सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button