छत्तीसगढ़

सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा के थाना सारागांव पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से लोहे का चाकू बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

जांजगीर-चांपा। जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सारागांव पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर चाकू लहराकर लोगों में दहशत फैलाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लोहे का चाकू बरामद कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में जिलेभर में असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग कर रही थी।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कमरीद मोड़ के पास एक युवक हाथ में लोहे का चाकू लेकर राहगीरों को डरा-धमका रहा है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी जयसिंह चौहान (22 वर्ष), निवासी दर्रभांठा, थाना बाराद्वार, जिला सक्ती को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक लोहे का चाकू बरामद किया गया, जिसे जब्त कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। बाद में आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और आम लोगों में भय का माहौल बनाने वाले तत्वों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button