छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Cabinet Meeting: साय कैबिनेट की बैठक 5 अगस्त को, कई बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 5 अगस्त 2026 को कैबिनेट बैठक होगी। बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों और जनहित के फैसलों पर मुहर लगने की संभावना है।
रायपुर, 4 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक 5 अगस्त 2026 को आयोजित होगी। यह बैठक पूर्वाह्न 11:30 बजे मंत्रालय महानदी भवन, रायपुर स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी।
बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों और जनहित से जुड़े कई विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। साथ ही कई अहम निर्णयों पर कैबिनेट की मुहर लग सकती है। हालांकि, बैठक के एजेंडे की आधिकारिक जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है।
बैठक के बाद कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णयों की आधिकारिक जानकारी राज्य सरकार की ओर से जारी की जाएगी।





