छत्तीसगढ़

खेत मे मिली महिला की लाश इलाके में सनसनी पुलिस जांच में जुटी

बलौदाबाजार/ पलारी थाना अंतर्गत ग्राम रसौटा के खेत में 26 वर्षीय विवाहित महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है महिला का शव घर के नजदीक के खेत में पड़ी थी। पुलिस जांच में जुटी हुई है।बता दें कि मृतक महिला का नाम तान्या डहरिया है। मृतका ने 5 वर्ष पूर्व ही प्रेम विवाह किया था मृतिका के तीन बच्चे हैं। पलारी थाना पुलिस के अधिकारी एवं तहसीलदार पलारी घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच कर रही हैं ।मामला हत्या का है या कुछ और यह पोस्टमार्टम जांच के बाद ही पता चल पाएगा , मृतका के पति से पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button