स्वतंत्रता दिवस पर सरखो में 106 स्कूली बच्चों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम सरखो के शासकीय प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल के 106 बालक-बालिकाओं को विजेंद्र साहू ने स्कूल बैग, ड्राइंग कॉपी, ड्राइंग पेंट और कंपास बॉक्स वितरित किए।
जांजगीर-चांपा। स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ग्राम सरखो स्थित शासकीय प्राथमिक शाला एवं मिडिल स्कूल में विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सामग्री वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विजेंद्र साहू द्वारा स्कूल के कुल 106 बालक-बालिकाओं को उपयोगी सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को स्कूल बैग, ड्राइंग कॉपी, ड्राइंग पेंट और कंपास बॉक्स प्रदान किए गए। शैक्षणिक सामग्री मिलने से बच्चों में उत्साह देखने को मिला। इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ाना है।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित इस पहल की ग्रामीणों एवं विद्यालय परिवार ने सराहना की। बच्चों के लिए इस तरह के सहयोग से उन्हें पढ़ाई और रचनात्मक गतिविधियों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहन मिलता है।





