छत्तीसगढ़

BILASPUR NEWS : नाराज पत्नी ने थाने में जहर खाकर दे दी जान, पति ने लगाया चरित्र पर आरोप

Chhattisgarh

बिलासपुर / जिले के सिरगिट्टी थाने में एक महिला ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। पता चला कि 15 दिन पहले पति से विवाद के बाद वो मुंबई चली गई थी। रविवार सुबह महिला वहां से लौटी लेकिन घर जाने के बजाय सीधे थाने पहुंची। दावा किया जा रहा है। की इस बार भी पुलिस ने उसकी एक न सुनी। इसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।।

मिली जानकारी के मुताबिक, कोटा में रहने वाली 28 वर्षीय चंदा सिंह रोजी मजदूरी करटी थी करीब 6 साल पहले उसने गणेश नगर निवासी शंकर साकेत से प्रेम विवाह किया था। दोनों का 6 साल का एक बेटा भी है, लेकिन पति चंदा के चरित्र पर संदेह करता था। इस कारण दोनों के बीच आए दिन विवाद हुआ करता था 9 फरवरी को विवाद के बाद चंदा अचानक घर छोड़कर मुंबई चली गई पति ने आरोप लगाया कि वह घर से जेवर लेकर गई है।

चंदा ने जाते समय पति को मैसेज किया था कि अब मुझे मत ढूंढना इधर चंदा का पति शंकर दावा कर रहा है की दो दिन पहले उसने फोन कॉल करके घर लौटने की बात कही थी जिस पर शंकर ने सहमति जताई थी।लेकिन वापस आकर वह घर ना आकर थाने चली गई और वहां उसने अपने पति के खिलाफ पुलिस से शिकायत की इसी बीच शंकर भी थाने पहुंच गया जहां दोनों के बीच फिर से विवाद होने लगा।

कहते है पुलिस ने भी शंकर का ही पक्ष लिया जिससे नाराज होकर उसने जहर पी लिया इधर पुलिस कह रही कि चंदा बाहर से जहर पी कर आई थी। चंदा के बेहोश होने पर उसे 112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसकी जान ना बचाई जा सकी। इधर चंदा की मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग पहुंच गए जिसके बीच विवाद होने लगा और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षो को शांत कराया।

पुलिस ने बताया कि शंकर ने 11 फरवरी को अपनी पत्नी के गायब होने की शिकायत की थी। इसके आधार पर पुलिस ने गुम इंसान कायम कर लिया था। पुलिस महिला की तलाश कर रही थी। इसी बीच पति शंकर के माध्यम से पुलिस को पता चला कि महिला दूसरे युवक के साथ मुंबई में है। इसी आधार पर पुलिस महिला की जानकारी जुटा रही थी।

वही चंदा के भाई राहुल सिंह ने आरोप लगाया कि पति के दबाव के कारण उसकी बहन मायके नही जाती चंदा के पति ने उसके मोबाइल से सिम निकाल लिया था। भाई का कहना है कि पुलिस भी चंदा को धमका रही थी। इधर पति आरोप लगा रहा है कि चंदा का मुंबई में किसी व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध था। परिजन अब भी कह रहे है कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेती तो फिर उसकी बहन की जिंदगी बच सकती थी।

Related Articles

Back to top button