छत्तीसगढ़

CG BOARD RESULT 2025 : छत्तीसगढ़ बोर्ड एग्जाम 10वीं में इशिका और नमन बने टॉपर, हासिल किया 99.17 प्रतिशत अंक, देखें 10वीं 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट

रायपुर / छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने आज कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बोर्ड कार्यालय में रिजल्ट की औपचारिक घोषणा की। नतीजे सीजीबीएसई की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। स्टूडेंट्स रोल नंबर डालकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 10वीं का रिजल्ट इस बार 76.53 प्रतिशत रहा जबकि 12वीं में 81.87 प्रतिशत पास हुए।

सीजी बोर्ड 10वीं में कांकेर की इशिका बाला और जशपुर के नमन कुमार ने 99.17 फीसदी अंक हासिल कर संयुक्त रूप से टॉप किया है। सीजीबीएसई सीजी बोर्ड 12वीं में कांकेर के अखिल सेन ने 98.20 फीसदी अंक के साथ टॉप किया है।

मुख्यमंत्री साय ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने असफल विद्यार्थियों से निराश न होने और लगातार प्रयास करते रहने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने शिक्षकों को भी उत्कृष्ट परिणाम के लिए धन्यवाद दिया।

10वीं टॉपर
1 इशिका बाला, नमन कुमार खुटिया 595 / 99.17% कांकेर, जशपुर
2 लिव्यांश देवांगन 594 / 99.00% बलौदाबाजार
3 रिया केवट, हेमलता पटेल 593 / 98.83% बालोद, रायगढ़
4 अविनाश कुमार साहू, जयंती जायसवाल 592 / 98.67% बेमेतरा, कबीरधाम
5 कालिंदी पटेल, मेघा चंद्रा 591 / 98.50% सक्ती
6 कंचन बाला गेंद्रे, सौरभ 590 / 98.33% बलौदाबाजार, धमतरी
7 भावना साहू, सिया साहू 589 / 98.17% बालोद, बेमेतरा
8 योगांत देशमुख, साक्षी अग्रवाल 588 / 98.00% बालोद, बलौदाबाजार
9 ध्रुव साहू, समीर साहू 587 / 97.83% बालोद, धमतरी
10 भूमिका साहू, हिरमानी वर्मा 586 / 97.67% बालोद, बेमेतरा

12वीं टॉपर 
1 अखिल सेन (कांकेर) 98.20%
2 श्रुति मंगतानी (महेंद्रगढ़) 97.40%
3 वैशाली साहू (बेमेतरा) 97.20%
4 हिमेश कुमार यादव (बलौदा बाजार), लुभी साहू (बलौदा बाजार) 97%
5 निशा एक्का (जशपुर), पल्लवी वर्मा (रायपुर) 96.80%
6 कृतिका यादव (रायगढ़) 96.60%
7 धनेष्वरी यादव (रायपुर), रुचिका साहू (रायपुर) 96.40%
8 तरंग अग्रवाल (रायगढ़), सौम्या अग्रवाल (सक्ती) 96.20%
9 कृति यादव (रायपुर), कृष्ण पंचवाणी (रायपुर), रुचि कल्याणी (रायपुर), खुशी देवांगन (जांजगीर) 96%
10 ग्रेसी साहू(बालोद), ऋतु साहू (बेमेतरा), भूमिका देवांगन (रायपुर) 95.80%

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें