Accident

BUS FIRE : श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में लगी आग, 8 लोग जिंदा जले, कई घायल

Accident

Bus fire : हरियाणा से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां नूहं में कंडली मानेसर-पलवल एक्सप्रेस पर भीषण सड़क हादसा हो गया है। श्रद्धालुओं से भरी चलती बस में आग लग गई। इस हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वही दो दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह से झुलस गए घटना देर रात 1.30 बजे की है। घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बस मथुरा से जलनाधर जा रही थी।

images 2024 05 18T072146.552 1715998899421 1 Console Crptech

बताया जा रहा है। कि श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन से दर्शन कर लौट रहे थे। बस में 60 लोग सवार थे जिसमें महिलाएं और बच्चे शामिल है। शुक्रवार शनिवार की रात सभी बस से घर लौट रहे थे। बस नूंह जिले के तावडू कस्बे के पास कंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर पहुंची तभी बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग चारो ओर फैल गई। वही आग की लपटें देखर आस-पास के लोग एक्सप्रेसवे दौड़ते भागते पहुंचे और लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग की लपटें तेज थी फिर गांव वालों ने बस की खिड़की तोड़कर लोगों को निकालना शरू किया। और तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

जिसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाया गया। हादसे में घायलों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हादसे का शिकार हुए लोग पंजाब और चंडीगढ़ के रहने वाले हैं। जो मथुरा और वृंदावन दर्शन कर लौट रहे थे। पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें