दुनिया

CANADA NEWS : कनाडा में गुरुद्वारा प्रमुख की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, कंस्ट्रक्शन कंपनी का मालिक था मृतक

Crime

भारतीय मूल के कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक बूटा सिंह गिल की कनाडा के अल्बर्टा शहर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर अपनी जान दे दी। वहीं, घटना में उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हुआ है। ये वारदात बीते दिन एडमिंटन शहर में स्थित एक निर्माण स्थान के पास हुई। भारतीय मूल के बूटा सिंह कनाडा में बड़े कंस्ट्रक्शन कारोबारी थे। वहीं उनके करीबी दोस्त का कहना है कि गिल गुरुद्वारा साहिब के अध्यक्ष थे और पंजाबी समुदाय के साथ उनके मजबूत संबंध थे। वे जालंधर के फिल्लौर के रहने वाले थे। उनकी मौत के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है।

images 2023 12 15T203254.511 Console Crptech

मिली जानकारी के अनुसार घटना अल्बर्टा प्रान्त में मिलवुड आरईसी सेंटर के पास हुई। जहां बूटा सिंह की कंपनी की एक बड़ी कंस्ट्रक्शन साइट थी। घटनास्थल पर करीब 50 लोग दक्षिण एशियाई होम-बिल्डर्स समुदाय से थे। बता दे कि घटना के वक्त गिल अपने दो साथियों के साथ साइट पर थे। इस दौरान उनका अपने ही लेबर के पास किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसके बाद भारतीय मूल के लेबर ने गोलियां मारकर गिल की हत्या कर दी। बचाने आए सिविल इंजीनियर सबरजीत सिंह को भी घटना में गोली लगी है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसका इलाज कनाडा के एक अस्पताल में चल रहा है। हत्या के बाद उक्त आरोपी इतना डर गया था। कि उसने वारदात के तुरंत बाद अपने आप को गोली मार ली थी। वही ईलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। लेकिन अभी तक इसका कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार बूटा सिंह ने एक शिकायत कुछ दिन पहले पुलिस को दी थी। जिसमे उन्होंने कहा था कि उन्हें धमकियां मिल रही है। जिसके चलते उन्हें सुरक्षा दी जाए मगर सरकार ने ऐसा नही किया और बीते दिन उनकी हत्या कर दी गई। पुलिस गोलीबारी की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि बूटा सिंह गिल कंस्ट्रक्शन कंपनी गिल बिल्ट होम्स लिमिटेड के मालिक थे साथ ही गुरुद्वारा साहिब के अध्यक्ष थे, उनका पंजाबी समुदाय से गहरा संबंध था और वह धार्मिक एवं मददगार व्यक्ति थे।

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें