Accident

CHHATTISGARH ACCIDENT NEWS : सब्जी बेचने जा रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार हाईवा ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

Chhattisgarh

तखतपुर /

तखतपुर/ बिलासपुर जिले के तखतपुर में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार व्यवसायी को रौंद दिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवा का ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। युवक की मौत की खबर लगते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना तखतपुर नगर के मंडी चौक के पास की है। बाइक सवार युवक सब्जी-भाजी बेचने के लिए बाजार जा रहा था। इस दौरान हाईवा चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार युवक को अपने चपेट में ले लिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। मृतक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

Related Articles

Back to top button