Accident

CHHATTISGARH ACCIDENT NEWS : पति-पत्नी को ट्रैक्टर ने कुचला, दोनों की हुई मौत

Chhattisgarh

दुर्गा / छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां मॉर्निंग वॉक पर निकले पति-पत्नी और नाती ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गए। इस हादसे में पति और पत्नी की मौत हो गई है वहीं बच्चा बच गया। घटना नंदनी थाना क्षेत्र की है।

images 2024 05 22T143849.819 Console Crptech

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला नंदनी थाना क्षेत्र का है। यहां एक दंपति अपने नाती के साथ मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान ट्रेक्टर की चपेट में आने से पति-पत्नी की मौत हो गई। वही बालक बाल बाल बच गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही नंदिनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। और ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर चालक एक ट्रैक्टर में दो ट्राली लगाकर ले जा रहा था। तभी एक ट्राली खुल गई। और पति-पत्नी चपेट में आ गए।

इस हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके पति ने इलाज के दौर दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया है। पुलिस ने बताया कि पति नुमान साहू (55) और पत्नी प्रीतिन साहू (48) की मौत हुई है मृतक नुमान साहू अहिवारा में आशा फोटो स्टूडियों का संचालक था पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें