छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA CRIME NEWS : डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Chhattisgarh

जांजगीर-चांपा / जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पति ने पत्नी को डंडे से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। बलौदा थाना क्षेत्र के पनोरापारा गांव का मामला।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तीजमत बाई और विदेशी राम धनुवार दोनों पति-पत्नी 10 अक्टूबर 2024 को शाम करीब 04ः00 बजे गांव में बाजार करने गये थे दोनों रात भर घर में नहीं आए दूसरे दिन सुबह करीब 4-5 बजे गांव का ही करन धनुवार घर आकर उनके पुत्र राजू धनुवार को बताया कि तुम्हारे माता-पिता सड़क के किनारे पड़े है, सूचना पाकर पुत्र तुरंत अपने माता-पिता को लेने गया। वहां पहुंचने पर बेटे ने देखा कि उसकी मां जमीन में पड़ी हुई थी और पिता नशे की हालत में वही बैठा था और मां को उठा रहा था पर मां कोई जवाब नहीं दे रही थी। जिसके बाद वहां पर मौजूद लोगों की मदद से मां को घर लेकर आये उनके सिर और चेहरे में चोंट के निशान थे। सूचना पर थाना बलौदा में मर्ग क्रमांक 87/24 धारा 194 BNSS कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विवेक शुक्ला पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में तत्काल थाना बलौदा पुलिस द्वारा घटना स्थल पहुंचकर निरीक्षण किया गया। मृतिका का पीएम कराकर शार्ट पीएम रिपोर्ट के आधार पर अपराध क्रमांक 367/24 धारा 103 (1) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान मृतिका के पति विदेशीराम धनुवार (55 साल) निवासी पनोरापारा को हिरासत लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दिनांक 10.10.2024 को वह अपनी पत्नी तीजमत बाई के साथ खेत काम करने गया था। काम करने के बाद मजदूरी का रकम पाकर पति-पत्नी सामान लेने पनोरापारा बाजार गये थे. जहां दोनों एक साथ शराब पीये। रात को घर वापस आते समय पनोरापारा खम्हरिया के पास दोनों के बीच घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया और उसने गुस्से में आकर अपनी पत्नि को जोर से धक्का दिया जिससे वह जमीन पर गिर गई फिर डंडे से उसके सिर और चेहरे पर हमला कर दिया। अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड भेजा गया गया है।

Related Articles

Back to top button