छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NAGRIYA NIKAY CHUNAV : मुख्यमंत्री साय ने भाजपा महापौर प्रत्याशी के दुकान पर बनाई चाय, देखिए वीडियो

नगरीय निकाय चुनाव 2025

रायगढ़ / छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम के महापौर पद के भाजपा प्रत्याशी जीवर्धन चौहान की चाय दुकान इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय बन गई है। महापौर प्रत्याशी के दुकान में वित्त मंत्री ओपी चौधरी अचानक पहुंचकर चाय बनाए थे और आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी उनके दुकान पहुंचे। जहां उन्होंने चाय बनाई और चाय का आनंद लिया। सीएम ने महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान और वित्त मंत्री ओपी चौधरी को भी अपने हाथों से चाय पिलाई।

आपको बता दें कि रायगढ़ के मिनी माता चौक स्थित इस चाय दुकान में सीएम विष्णुदेव साय रोड शो के दौरान पहुंचे थे, जहां वे गाड़ी से उतरकर अपने आपको BJP प्रत्याशी जीवर्धन महापौर की चाय दुकान में जाने से नहीं रोक पाए और दुकान पर स्वयं चाय बनाने लगे। इसके बाद उन्होंने मंत्री और महापौर प्रत्याशी को चाय पिलाई। साथी ही मुख्यमंत्री ने लोगों को भी चाय वितरण किया।

इस दौरान उन्होंने कहा कि एक साधारण से कार्यकर्ता की मेहनत का उचित सम्मान, यह भाजपा में ही संभव है। जिस प्रकार चाय बेचने वाले नरेंद्र मोदी आज देश के प्रधानमंत्री और दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता हैं, ठीक उसी तरह भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता, चाय बेचकर अपना जीविकोपार्जन करने वाले, महापौर प्रत्याशी जीवर्धन भाई भी जनता के आशीर्वाद से रायगढ़ के महापौर बनेंगे, यहां का सर्वांगीण विकास करेंगे।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें चार बार सांसद के रूप में चुना और इस दौरान वे जीवर्धन चौहान के संपर्क में आए. 20 साल में मैंने जीवर्धन चौहान को ईमानदारी से अपने क्षेत्र की जनता की सेवा करते देखा है, उनके साथ युवाओं की एक बड़ी टीम है। वे भारतीय जनता पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता हैं। उनकी जीत रायगढ़ नगर निगम में विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।

बड़ी संख्या में उपस्थित रहा लोगों का हुजूम
देश के पीएम नरेंद्र मोदी भी एक चाय वाला होने के बाद से सबसे ज्यादा चर्चा में आए थे और रायगढ़ नगर निगम में BJP ने एक चाय वाले को महापौर प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतारा जिसके बाद रातों रात यह प्रत्याशी सोशल मीडिया में जमकर वायरल होते हुए देखते ही देखते पूरे भारत में चर्चा का विषय बन गया है। इतना ही नहीं प्रदेश के वित्त मंत्री ने भी गरीब परिवार से जुड़े अपने प्रत्याशी को भाजपा की तरफ से यह बताया कि पार्टी हमेशा नीचले तबके के लोगों को आगे लाने का प्रयास करती है और जीवर्धन चौहान जैसे कार्यकर्ता को महापौर के रूप में मैदान में उतारकर यह बता दिया है कि पार्टी के निर्णय हमेशा सेवा भावना से जुड़े कार्यकर्ताओं के लिए समर्पित रहती है।

देखिए वीडियो

इस अवसर पर भाजपा नेता गुरुपाल भल्ला, जिला अध्यक्ष
अरुणधर दीवान, उमेश अग्रवाल, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, श्रीकांत सोमावार, विवेक रंजन सिन्हा, गौतम अग्रवाल सहित भाजपा के कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के साथ भाजपा के महापौर प्रत्याशी जीवर्धन चौहान के चाय ठेले में हम सभी ने चाय का आनंद लिया। भाई जीवर्धन 29 साल से जमीनी कार्यकर्ता के रूप में जनता से जुड़े हैं।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें