जांजगीर चाम्पा

CHHATTISGARH NEWS : जांजगीर-चांपा में कल केंद्रीय गृह मंत्री शाह की बड़ी सभा, मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के बड़े नेता होंगे शामिल

जांजगीर-चांपा / केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जांजगीर आ रहे हैं। यहां से गुरुवार को लोकसभा चुनाव प्रचार का शंखनाद करेंगे। जांजगीर-चांपा जिला में गुरुवार को बीजेपी नेताओं का कुम्भ लगने जा रहा है। कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने प्रदेश के वित्त मंत्री और जांजगीर-चाम्पा जिला के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी जांजगीर पहुंचे।

5yLd9Tnk 400x400 Console Crptech
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जांजगीर के सर्किट हॉउस में कार्यकर्ताओ से मुलाक़ात की। आयोजन को लेकर दिशा-निर्देश देने के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए ओपी चौधरी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार आने के बाद प्रदेश का लगातार विकास हो रहा है।

पूर्व सरकार को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस कि सरकार ने गांव, गरीब और किसानों के साथ प्रदेश की जनता के साथ छलावा किया। प्रदेश में लूट मचा कर रखा था। अब BJP की सरकार आने के बाद लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की योजना का सीधा लाभ मिलने लगा है।

भारतीय जनता पार्टी ने जांजगीर-चाम्पा जिला मुख्यालय को लोकसभा चुनाव के लिए जनता से सीधे संवाद के लिए चुना है। जिले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का पहली बार आगमन हो रहा है। आयोजन को सफल बनाने BJP के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उत्साह से जुटे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें