छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS : CAF जवान ने खुद को मारी गोली, मचा हड़कंप

Chhattisgarh

बीजापुर / छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां CAF कैंप में एक जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली है। गोली चलने की आवाज से कैंप में हड़कंप मच गया। वहीं गंभीर रूप से घायल जवान को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर आलाअधिकारी मौके पहुंचे और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह पूरा मामला भोपालपट्टनम थाना अंतर्गत का है।

जानकारी के अनुसार, CAF कैंप रामपुरम में 15वीं डी कंपनी में जवान ने खुद को गोली मार ली है। जवान की हालात गंभीर है, उसे बेहतरइलाज के लिए जिला अस्पताल बीजापुर लाया गया है। जवान का नाम मनोज दिनकर ग्राम भोगांव जिला जांजगीर का रहने वाला है। खुद को गोली मारने का कारण अभी अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं CAF कंपनी के आलाअधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे हुए हैं इस घटना की पुष्टि सहायक सेनानी 15th बटालियन बीजापुर डी.पी. बड़ा ने की है।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें