छत्तीसगढ़
CHHATTISGARH NEWS : भाजपा नेता रतन दुबे हत्याकांड मामले में कांग्रेस नेता शिवानंद नाग गिरफ्तार

Breaking News
रायपुर / राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने नारायणपुर के भाजपा नेता रतन दुबे हत्याकांड मामले में बड़ी कार्यवाही करते हुए कांग्रेस नेता शिवानंद नाग को रायपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी शिवानंद नाग नारायणपुर जिला कांग्रेस कमेटी का महासचिव है। यह हत्या सुपारी किलिंग का मामला है।
भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या 4 नवंबर 2023 को नारायणपुर जिले में अज्ञात नक्सलियों ने कर दी थी। उनकी हत्या उस समय की गई जब वह कौशल नगर गांव में पार्टी के लिए प्रचार कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक, रतन दुबे पर अज्ञात नक्सलियों ने धारदार हथियार से हमला कर हत्या की। शिवानंद नाग की भूमिका नक्सलियों से मिलीभगत और हत्याकांड की साजिश रचने में सामने आई है। इससे पहले इस मामले में 4 अन्य लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।