Crime

CRIME NEWS : AAP नेता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Crime

पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां तरनतारन में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता गुरप्रीत सिंह गोपी की अज्ञात लोगों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी है। आरोपियों ने इस वारदात को श्री गोइंदवाल साहब रेलवे क्रॉसिंग पर दिया। गुरप्रीत गोपी को खडूर साहिब से विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा के करीबी थे और घटना के समय वह एक कार में यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने उन्हें रोका और गोलियां चला दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, आप नेता गुरप्रीत सिंह शुक्रवार सुबह अपनी कार से श्री गोइंदवाल साहिब की तरफ आ रहा था। इस बीच जब गुरप्रीत सिंह की कार फतेहाबाद रेलवे फाटक के पास पहुंची तो फाटक बंद हो गया। जिसके बाद जैसे ही गुरप्रीत सिंह की कार रुकी तो पीछे से आ रहे हमलावर कार के पास आ गए और गोलियां चलाने लगे। इस हमले में गुरप्रीत सिंह को किसी भी तरह से बचने का मौका नहीं मिला और उसकी मौत हो गई। जबकि हमलावर इस वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि, हमलावर स्विफ्ट कार में सवार थे और गुरप्रीत सिंह की कार का काफी देर से पीछा कर रहे थे। इसके बाद जब गोइंदवाल साहिब के पास रेलवे फाटक बंद होने पर गुरप्रीत सिंह की कार रुकी तो हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दी। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।

 

 

Related Articles

Back to top button