Aligarh News : बेटी की शादी से पहले दामाद के साथ फरार हुई सास

अलीगढ़ / उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी से पहले सास ही दामाद को लेकर फरार हों गई। युवक के साथ भागी महिला की बेटी की शादी 16 अप्रैल को होनी थी, शादी जिस युवक से होने जा रहीं थी उसकी होने वाली सास ने ही पूरा मामला पलट दिया और अपनी बेटी के होने वाले पति यानि दामाद संग युवती की माँ, ₹2.5 लाख कैश और ज्वेलरी लेकर फरार हों गई। घटना के बाद बेटी की शादी से पहले ही परिवार में बबाल हों गया, परिजनों ने एफआईआर दर्ज कराई हैं, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रहीं हैं।
मडराक थाना क्षेत्र अंतर्गत एक के गांव निवासी पिता ने अपनी बेटी की शादी दादों थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से तय की थी। 16 अप्रैल को बारात आनी थी। शादी की सारी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी थीं। कार्ड भी रिश्तेदारों को बांट दिए गए हैं। लड़की के परिवारजनों ने बताया, दामाद घर आता-जाता था। वह होने वाली सास के साथ घंटों अकेले रहता। लोग इसे नॉर्मल समझ रहे थे। सबको लगता था कि दामाद और सास शादी की तैयारियां कर रहे हैं। दामाद ने कुछ दिन पहले अपनी सास को एक मोबाइल भी गिफ्ट किया था दोनों फोन पर खूब बात करते थे। इसके बाद रविवार 6 अप्रैल को महिला अपने घर से गायब हो गई।
परिवार के लोगों ने बताया, दूल्हा भी 6 अप्रैल को घर से शादी की खरीददारी करने और कपडे खरीदने की बात कहकर निकला था। देर शाम को उसने अपने पिता को फोन किया और कहा कि मै घर छोड़कर जा रहा हूं और मुझे ढूंढने की कोशिश न करना। लोगों को लगा कि वह किसी बात से परेशान होगा और शाम तक घर आ जाएगा। लेकिन वह देर शाम तक घर नहीं लौटा। इसके बाद परिवार के लोगों ने लड़की के परिवार वालों को फोन करके बातचीत की. तब उन्हें पता चला कि लड़की की मां भी घर से गायब है। वह अपने साथ ढाई लाख कैश और गहने ले गई है। गहने परिवार ने बेटी की शादी के लिए बनवाए थे। इधर लड़की के घरवाले दूल्हे के ऊपर अपनी होने वाली सास को भगाने के आरोप लग रहे हैं। परिवार के लोगों का यह भी आरोप है कि लड़का अपनी सास से लगातार बातें करता था। अपनी होने वाली दुल्हन से वह इतनी बात नहीं करता था, जितनी वह अपनी सास से बात किया करता था।
मडराक थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया, महिला के परिवार की ओर से लिखित शिकायत मिली थी। जिसके बाद महिला की गुमशुदगी दर्ज करके उसकी खोजबीन की जा रही है। लड़का भी इसी दिन से गायब है। लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों साथ में ही कहीं गए हैं। मामले की जांच की जा रही है और जल्दी ही पूरी घटना स्पष्ट हो जाएगी।