Crime

CHHATTISGARH NEWS : हैवानियत की हदे पार, अश्लील वीडियो देखकर पांच साल की बच्ची से रेप, आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh

दुर्ग / छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक खबर सामने आई है। जहां अश्लील फिल्म देखकर चाट-गुपचुप ठेला लगाने वाले एक युवक ने पांच साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म किया है। आरोपी बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने अपने कमरे में ले गया था। मासूम ने रोते हुए अपने माता-पिता को दरिंदगी की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 23 अप्रैल की दोपहर आरोपी शुभम गुप्ता उर्फ विजय उम्र 24 वर्ष निवासी भिलाई अंबेडकर नगर स्थित घर में अकेले था। उसने बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने अपने पास बुलाया। बहला फुसलाकर कमरे में ले गया। जहां उसने मासूम से गंदा काम किया।

उस रात में जब दर्द की वजह से बच्ची सो नहीं पाई, तो माता-पिता परेशान हुए और उससे पूछताछ की। इस पर बच्ची ने बताया कि, गुपचुप वाले अंकल ने उसके साथ गलत काम किया है। 24 अप्रैल की शाम मामले की शिकायत थाने में की गई।

पुलिस ने बताया कि, बुधवार रात जैसे ही आरोपी को पता चला कि बच्ची के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है, तो आरोपी दुर्ग रेलवे स्टेशन से नवतनवा एक्सप्रेस में सवार होकर उत्तर प्रदेश भाग रहा था। टीआई (TI) ने क्राइम टीम की मदद से उसका मोबाइल लोकेशन निकाला, तो पता चला कि वो ट्रेन से कहीं जा रहा है। जिसके बाद तुरंत रेलवे पुलिस और भाठापारा पुलिस को फोन कर अलर्ट किया और उसकी फोटो सेंड की।

जिसके बाद रेलवे और भाटापारा पुलिस ने नवतनवा एक्सप्रेस में चेकिंग की। जिसमें सवार आरोपी विजय को हिरासत मे लेकर छावनी पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button