छत्तीसगढ़

CHHATTISGARH NEWS : घर मे लगी भीषण आग, तीन बच्चे जिंदा जले, घटना के समय माता-पिता नही थे मौजूद, पढ़िए पूरी खबर..

Chhattisgarh

अंबिकापुर / जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां मैनपाट में देर रात एक घर में आग लगने से तीन मासूम बच्चे जिंदा जल गए। जिस वक्त यह घटना घटी उस समय बच्चों के माता-पिता घर पर मौजूद नहीं थे। वही इस पूरी घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। यह पूरा मामला कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

यह घटना मैनपाट क्षेत्र के बरिमा की बताई जा रही है। जहां बीती रात एक घर में आग लगने से अंदर सो रहे तीन मासूम बच्चों की जलकर मौत हो गई है। यह पीड़ित परिवार माझी जनजाति समाज का बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया की बरिमा में माँझी बस्ती है। यहां देव प्रसाद और सुघनी माँझी झोपड़ी में रहते है। बच्चों के पिता देव प्रसाद पुणे में काम करता है। घर पर देव की पत्नी सुघनी उनकी दो बेटियाँ 8 वर्षीया कुमारी गुलाबी, कुमारी सुषमा और एक लड़का 2 वर्षीय रामप्रसाद के साथ रह रहे थे। महिला सुधनी बाई रात करीब 9 बजे चूल्हा जलाया और अपनी दूसरी बड़ी बेटी को खोजने पड़ोसी के घर गई।

इसके बाद वह लौटी और देखा कि पूरा घर जलकर खाक हो गया था। बताया जा रहा है कि आगजनी की घटना रात ढाई बजे से तीन बजे के बीच की है। फिलहाल आग कैसे लगी अभी तक इसके कारण का पता‌ नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि चूल्हे की लपटों के कारण घर में आग लगी है। आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button