एंटरटेनमेंट

CHHOLLYWOOD NEWS : छत्तीसगढ़ी फिल्म मोर छंइहा भुंईया 2 का फर्स्ट लुक, देखे वीडियो

Chhollywood

रायपुर / छत्तीसगढ़ी फिल्मों के जाने-माने निर्देशक सतीश जैन की सुपरहिट फिल्मों की कड़ी में एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म मोर छंइहा भुंईया 2 का फर्स्ट लुक (First look) आ चुका है। जिसे देखकर लोगों को मोर छंइहा भुंईया की याद आ जाती है। 24 मई 2024 को रिलीज होने वाली छत्तीसगढ़ी फिल्म मोर छंइहा भुंईयां 2 में मुख्य रूप से मन कुरैशी, दीपक साहू, एल्सा घोष और दीक्षा जायसवाल हैं।

FFFFF 800x445 2 Console Crptech

इस फिल्म के निर्माता और निर्देशक सतीश जैन है। सह निर्माता ललित सिंह, सौरभ अग्रवाल और शैलेंद्र सिंह है। गीत सतीश जैन और गिरवर दास मानिकपुरी ने लिखे हैं। मोर छंइहा भुईयां 2 को लेकर सभी को बेसब्री से इंतजार है।

सतीश जैन ऐसे डायरेक्टर हैं जिनकी फ़िल्में दर्शक खूब पसंद करते हैं। और उन्हें सिनेमाघर में फिल्म देखकर अच्छा भी लगता है क्योंकि सतीश जैन ने अब तक जितनी भी फिल्में बनाई हैं। सभी को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। उम्मीद की जा रही है कि मोर छंइहा भुंईयां 2 भी दर्शकों को पसंद आएगी। इस फिल्म के गीत, टीजर और ट्रेलर एवीएम यूट्यूब चैनल पर रिलीज किए जाएंगे।

Mor Chhainya Bhunya 678x381.jpg Console Crptech

आपको बता दे, छत्तीसगढ़ी फिल्मों के इतिहास में 27 अक्टूबर, 2000 को छॉलीवुड की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म मोर छंइहा-भुंईया राजधानी में रिलीज हुई थी। और देखते ही देखते ही इस फिल्म ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

सन 2000 में आयी छत्तीसगढ़ी फ़िल्म मोर छंइहा भुंईया में अनुज शर्मा मुख्य किरदार में थे। इस फ़िल्म के बाद अनुज शर्मा काफी लोकप्रिय हुए, कला के क्षेत्र में उनकी सेवाओं के लिए उन्हें भारत सरकार द्वारा 2014 में चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें