Crime

CRIME NEWS : कोल्डड्रिंक में नशीली दवा देकर युवती से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार

Crime News

गाजियाबाद /  कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। वहीं आरोपी ने उसका वीडियो भी बना लिया मामले युवती के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, 31 जनवरी को थाना साहिबाबाद पर पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी के साथ निजामुद्दीन उर्फ दीपक नाम के युवक ने दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। युवती के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी निजामुद्दीन उर्फ दीपक गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना शाहगज शिवनगर का रहने वाला है। आरोपी निजामुद्दीन उर्फ दीपक को साहिबाबाद थाना पुलिस ने आगरा जिले से ही गिरफ्तारी किया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी युवक ने बताया कि वह लॉकडाउन के समय में ऑनलाइन कोचिंग करता था। उसी दौरान उसने युवती को अपने मोबाइल से एक मैसेज किया और अपना नाम दीपक बताया और कहा कि मैं भी उसी ऑनलाइन ग्रुप में हूँ, और हम लोग आपस में पढाई से रिलेटिड बातें किया करेंगे। कुछ दिन बाद युवती से वह प्यार की बातें करने लगा। साल 2022 में युवती को मिलने के लिए बुलाया और कोल्डड्रिंक में पहले से ही नशीली गोली मिला दी और उसके साथ दुष्कर्म किया

आरोपी ने बताया कि उसने दुष्कर्म के दौरान युवती के फोटो और वीडियो बना लिए थे। उसने पूरे मामले की जानकारी अपने पिता शौकत अली दी। आरोपी का पिता दोनों की शादी के लिए तैयार थे। इसके बाद गाजियाबाद जाकर आरोपी और उसके पिता ने युवती और उसके पिता पर शादी करने का दबाब बनाया, लेकिन युवती का पिता और युवती शादी के लिए तैयार नहीं हुई। जब युवती के घर वालों ने शादी करने से इंकार कर दिया तब आरोपी पिता पुत्र ने युवती को जान से मारने की धमकी दी।

Related Articles

Back to top button