CRIME NEWS : प्रेम-प्रसंग में मासूम बन रहा था बाधा, मां ने उतारा मौत के घाट

कानपुर / उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। जहां नर्वल में एक कलयुगी मां ने प्रेम-प्रसंग के चलते अपने 4 साल के मासूम बच्चे की निर्ममता से हत्या कर दी। कत्ल के बाद मासूम के चेहरा और पीठ दांतों से काट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद खुद को बचाने के लिए बेटे का शव उसके दादा के पास जाकर रख दिया। दादा की नींद खुली तो बच्चे में कोई हरकत नहीं होने पर दादा उसे जगाने लगे। मासूम जब कुछ नहीं बोला तो परिजन उसे हॉस्पिटल ले गए। डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पति ने घर आकर पत्नी से पूछा तो महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने बेटे की हत्या करने की बात कबूली। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया है। मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
प्रतापपुर गांव निवासी किसान सुशील यादव की कुछ साल पहले फतेहपुर के खागा निवासी मनीषा से शादी हुई थी। सुशील का आरोप है कि एक महीने पहले मनीषा गांव के ही रहने वाले प्रेमी के साथ भाग गई थी। खोजबीन की गई तो तीन दिन पहले उसकी जानकारी मिली। दबाव बनाकर सुशील उसे घर लाए। मनीषा प्रेमी के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी थी।
रविवार देर रात सुशील घर पर नहीं था सुशील के पिता फूल सिंह छत पर लेटे हुए थे। इस बीच मनीषा ने अपने चार साल के बेटे अनिरुद्ध की उसके गले में बंधे ताबीज के धागे से गला कसकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बचने के लिए शव को छत पर सो रहे बाबा के पास लिटा आई। बाबा आंख खुली तो शव को पास लिटा देख चौंक गए। घरवालों को जानकारी दी। चीख पुकार मच गई।
पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्यवाही में जुटी है।