Crime

CRIME NEWS : शादी का झांसा देकर विधवा से दुष्कर्म, दो वर्षों तक बनाता रहा शारीरिक संबंध

Crime

युवक ने एक विधवा को अपने प्रेमजाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया। इसके बाद युवक विधवा से दुष्कर्म करता रहा। जब विधवा ने शादी करने का अधिक दबाव बनाया तो आरोपित उसे छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी लिखकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पूरा मामला उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के सुनगढ़ी थाना क्षेत्र का है।

सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के एक मुहल्ला में रहने वाली विधवा ने पुलिस को तहरीर दी। इसमें कहा कि उसके पति की चार साल पहले मृत्यु हो चुकी है। वह अपने दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती है। दो साल पहले छतरी चौराहा स्थित निर्मल होटल के सामने वाली गली में रहने वाले दीपक कुमार वर्मा से जान पहचान हो गई। इसके बाद युवक का उसके घर पर आना जाना बढ़ गया।

इसी दौरान युवक ने उससे शादी करने की इच्छा जताई। महिला भी उसकी बातों में आ गई। उसने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। उसके बाद वह हर दिन महिला के घर आता और शादी का झांसा देते हुए उसके साथ हम बिस्तर होता। फिर युवक ने कई बार उससे शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान वह शादी की बात टालता रहा। विगत 07 मई की रात युवक फिर उसके घर आया और धोखा देकर शारीरिक संबंध बना लिया। उसी रात के बाद से युवक लापता हो गया। उसका फोन भी रिसीव नहीं कर रहा है।

विधवा ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी निरीक्षक पवन पांडेय के अनुसार तहरीर के आधार पर आरोपित युवक के विरुद्ध प्राथमिकी लिख ली गई है। आगे की कार्रवाई विवेचना के आधार पर की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें