Crime

CRIME NEWS : जंगल में बेहोशी की हालत में मिली मूकबधिर नाबालिग, दुष्कर्म की जताई जा रही आशंका

Crime

बिहार के जमुई जिले के गरही थाना क्षेत्र के हरणी पंचायत अंतर्गत टिटहिया गांव के गिद्धेश्वर जंगल में घायल अवस्था में देर शाम एक मूक बधिर नाबालिग लड़की बेहोश हालत में मिली है। नाबालिग लड़की के चेहरे और शरीर पर गंभीर चोट के निशान हैं। ऐसा आशंका जताया जा रहा है की लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसको जंगल के झाड़ियां में फेंका गया था। लड़की को इलाज के लिए पुलिस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा लाया गया। लेकिन लड़की के गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया। जहां डॉक्टरों द्वारा लड़की का इलाज किया जा रहा है।

1000376939 768x432 1 Console Crptech

मिली जानकारी के अनुसार नाबालिक नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र की रहने वाली है। बताया जाता है कि वह अपने माता-पिता से झगड़ा कर घर से बाहर चली गई थी। जिसके बाद वह अपने घर से करीब 16 किलोमीटर दूर जंगलों में मिली है। जंगल में 16 वर्षीय नाबालिग मूकबधिर लड़की बेसुध हालत में झाड़ियां में पड़ी थी। लड़की के शरीर और चेहरे पर कई जगह गंभीर चोट के निशान हैं और चेहरा पूरी तरह से सूजा हुआ है। आशंका जताया जा रहा है कि नाबालिग के साथ रेप कर उसको झाड़ियां में फेंक दिया गया है।

पीड़ित नाबालिग के साथ अस्पताल में पहुंचे उसके मौसेरे भाई ने बताया कि कल देर शाम 8 बजे जब घर आए तो घर के पास भीड़ लगा हुआ था। पूछने पर पता चला कि एक लड़की है। पर जब सामने जाकर देखा तो पता वह हमारी बहन थी, स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी मिली की बगल के गांव के ही दो तीन लड़के गोपालपुर जा रहा थे, उन्हीं लड़कों ने लड़की को जंगल में बेहोशी की हालत में पड़ा देखा।

जिसके बाद लड़की को उठाकर गांव लाया गया। मामले की जानकारी पुलिस को फोन कर दिया गया। नाबालिक लड़की के मौसेरे भाई ने आगे बताया कि वह घर से मां-बाप से झगड़ा करके घर से बाहर चली गई थी। चोट देखने से लग रहा है, उसके साथ गलत काम करने की कोशिश हुआ है, गलत काम हुआ है या नहीं या हम नहीं बता सकते पूरे शरीर मुंह और माथे में चोट है।

VideoCapture 20240306 091814 768x432 1 Console Crptech

वही इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस  तुरंत पहुंची और नाबालिग को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, घटना की सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

वही मामले नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर डॉक्टर बताया कि वह अभी बेहोश है, होश आने दीजिए, इलाज चल रहा है। रिपोर्ट आने पर ही बता सकते हैं, कि लड़की के साथ क्या घटना घटी है।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें