Crime

हैवानियत की हदें पार: चरित्र शंका में पति ने पत्नी को बेरहमी से पीटा, हाथ-पैर बांधकर सिर मुंडवाया, बच्चों का पेशाब पिलाया, वीडियो वायरल

कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी पर चरित्र शंका करते हुए न केवल उसकी बेरहमी से पिटाई की, बल्कि उसके हाथ-पैर बांधकर सिर भी मुंडवा दिया। आरोप है कि इसके बाद उसने अपने बच्चों के सामने पत्नी के साथ अमानवीय व्यवहार किया और पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनवाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार यह मामला कोरिया जिले के पटना थाना क्षेत्र का है। पीड़िता मूल रूप से सूरजपुर जिले की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि महिला ने वर्ष 2006 में रुनियाडीह गांव निवासी जितेंद्र नामक युवक से प्रेम विवाह किया था। दोनों के चार बच्चे हैं।

बताया जा रहा है कि पति-पत्नी के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। मतभेद बढ़ने के कारण दोनों करीब एक वर्ष से अलग-अलग रह रहे थे। इसी दौरान पति को पत्नी के चरित्र पर संदेह हुआ, जिसके बाद उसने कथित तौर पर महिला को अपने घर बुलाकर उसके साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार किया।

बच्चों के सामने किया अपमानित

आरोप है कि आरोपी ने पहले महिला की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद उसके हाथ-पैर बांधकर सिर मुंडवा दिया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने बच्चों के सामने उसे अपमानित किया और पूरी घटना का वीडियो भी रिकॉर्ड कराया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

घटना का वीडियो सोशल Media पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस अधिकारियों के अनुसार वायरल वीडियो और पीड़िता के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपों की पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button