Crime

CRIME NEWS : सुभासपा की प्रदेश महासचिव नंदनी राजभर की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या

Crime

उत्तर प्रदेश से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां संतकबीर नगर में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी नेता की दिनदहाड़े हत्या करने का मामला सामने आया है। जहां अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर सुभासपा की महिला मोर्चा की प्रदेश महासचिव नंदनी राजभर की चाकू से गोद कर निर्मम हत्या कर दी। घटना का अजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। यह पूरी घटना खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के डीघा बायपास का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सुभासपा की प्रदेश महासचिव थीं। घटना के समय नंदिनी घर में अकेली थी घर के अन्य सदस्य जब पहुंचे तो उन्होंने देखा की वह कमरे में बिस्तर के नीचे जमीन पर खून से लथपथ पड़ी मिली उनके गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया था।

आपको बता दें कि पिछेले कई सालों से नंदनी राजभर सुहेलदेव समाज पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता के रूप में का कर रही थीं। उनके काम से प्रभावित होकर पार्टी ने उन्हें महिला मोर्चा के प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी सौंप दी।घटना के सूचना मिलते ही पुलिस  मौके पर पहुँच गई जहां पुलिस का ग्रामीणों के विरोध का भी सामना करना पड़ा किसी तरह गांव वालों को मनाने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

घटना की जानकारी देते हुए परिवार वालों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से नंदिनी को धमकी मिली रही थी इसको लेकर वह तनाव में थी हालांकि धमकी किसके द्वारा दी जा रही थी इसकी जानकारी घर वालों ने नहीं दी। नंदिनी राजभर की सास आरती देवी ने बताया की शाम के करीब चार बजे वह घर पहुंची तो दरवाजा अंदर से खुला था। इसके बाद वह अंदर पहुंची और नंदिनी को आवाज लगाया लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं मिला।

जब वह नंदिनी के कमरे में गईं तो वहां अंधेरा था और वह बिस्तर के पास जमीन लेटी दिखी नंदिनी की सांस ने आवाज दी लेकिन कोई जवाब नहीं आया तो वह उसके पास गईं और सिर पकड़ कर उठाने की कोशिश की तो वह मृत मिली। पुलिस जमीनी विवाद को केंद्र में रखकर मामले की जांच कर रही है। हत्या के बाद पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा

Related Articles

Back to top button