जांजगीर चाम्पा

JANJGIR CHAMPA NEWS : सट्टा खिलाने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Chhattisgarh

 

जांजगीर-चांपा /  जांजगीर पुलिस ने सट्टा खिलाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे 02 नग मोबाइल एवं नकदी रकम 560/रुपया बरामद किया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना जांजगीर/ साइबर टीम जांजगीर को मुखबीर सूचना मिली कि पूरानी बस्ती वार्ड नंबर 13 कहरा पारा में चिंटू ऊर्फ कनिष्क कहरा (23) अपने घर के पास मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिला रहा है। सूचना पर रेड कार्यवाही किया आरोपी के कब्जे से 02 नग मोबाइल जिसमे आईपीएल मैच का रकम लेन देन लिखा एवं नगदी रकम 560/₹ बरामद किया।

आरोपी के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध कमांक 304/ 24 धारा 6,7 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 पंजीबद्ध कर, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Related Articles

Back to top button