Breaking news

जांजगीर जिला जेल का निरीक्षण: प्रधान जिला न्यायाधीश, कलेक्टर और एसपी ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

जांजगीर-चांपा, 18 जून 2026। माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा एवं बोर्ड ऑफ विजिटर्स द्वारा गुरुवार को जिला जेल जांजगीर (खोखरा) का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल में बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, विधिक सहायता एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

IMG 20260618 WA0363 Console Crptech

निरीक्षण में प्रधान जिला न्यायाधीश एवं सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जयदीप गर्ग, प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र चौहान, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रवीण मिश्रा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मनोज कुमार कुशवाहा, कलेक्टर जन्मेजय महोबे तथा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने जेल परिसर में संचालित लीगल एड क्लिनिक, बंदियों को दी जा रही विधिक सहायता, परिजनों के लिए स्थापित मुलाकात हेल्प डेस्क, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष, बैरकों की स्थिति, मुलाकात कक्ष, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की स्थिति, बंदियों के वस्त्र, प्राथमिक चिकित्सा सुविधाओं एवं शिकायत पेटी की व्यवस्था का निरीक्षण किया।

इस दौरान अधिकारियों ने बंदियों से चर्चा कर उनकी समस्याओं की जानकारी भी ली तथा जेल प्रशासन द्वारा संधारित विभिन्न रजिस्टरों एवं अभिलेखों का अवलोकन किया। निरीक्षण का उद्देश्य जेल में बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और आवश्यक सुधारों की समीक्षा करना था।

निरीक्षण के अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, सहायक जेल अधीक्षक डी.डी. टोंडर, लीगल एड डिफेंस काउंसिल के अधिवक्ता अशोक यादव, पैरालीगल वालंटियर लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button