छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा: शराब के लिए पैसे मांगकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा | शराब पीने के लिए पैसे की मांग कर गाली-गलौज और मारपीट करने वाले आरोपी को थाना नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम गंगाजल निवासी चंद्रिका प्रसाद आजाद ने थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 22 फरवरी 2026 को सुबह लगभग 10:00 बजे गांव का ही सुरेश यादव उनके घर के पास पहुंचा।

आरोप है कि उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और शराब पीने के लिए पैसों की मांग करने लगा।रिपोर्ट के आधार पर थाना नवागढ़ में अपराध क्रमांक 66/26 पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया।

इन धाराओं के तहत हुई कार्रवाई

आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296,115(2), 351(3), 119(1) के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तारी की गई और न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जांजगीर विजय कुमार पैकरा के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक कमलेश शेंडे के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

सुरेश यादव उर्फ सुरेंद्र
पिता – गंगाराम यादव
उम्र – 46 वर्ष
निवासी – गंगाजल, जिला जांजगीर-चांपा

जांजगीर-चांपा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि असामाजिक तत्वों और गुंडागर्दी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button