
जांजगीर / जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सिटी कोतवाली जांजगीर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले 05 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षकविजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं सीएसपी कोतवाली योगिताबाली खापर्डे के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान विभिन्न स्थानों से इन असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
- बुटू उर्फ रंजन, पिता बिसाहू देवार, उम्र 30 वर्ष, निवासी शांति नगर, जांजगीर
- राजेंद्र उर्फ बोटर्स, पिता आनंद राम देवार, उम्र 26 वर्ष, निवासी शांति नगर, जांजगीर
- पंकज उर्फ गोल्डी, पिता लक्ष्मीकांत श्रीवास, उम्र 19 वर्ष, निवासी शांति नगर, जांजगीर
- दीनू सेन बर्मन, पिता नरेंद्र बर्मन, उम्र 26 वर्ष, निवासी भाठापारा, जांजगीर
- सुमित रत्नाकर, पिता केदार रत्नाकर, उम्र 25 वर्ष, निवासी भाठापारा, जांजगीर
पुलिस द्वारा उक्त सभी आरोपियों के विरुद्ध धारा 170, 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।





