छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA: भदका जंगल में पेड़ पर लटका मिला अज्ञात बुजुर्ग का शव, जांच में जुटी पुलिस

पहचान के लिए पुलिस की अपील

जांजगीर-चांपा / थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुरपा के भदका जंगल में शुक्रवार को एक अज्ञात पुरुष का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार मृतक का रंग गेहूंआ, कद लगभग 6 फीट है। मृतक ने सफेद शर्ट, ग्रे रंग का स्वेटर (जिस पर “UNDER THE WEATHER” लिखा हुआ है), काला फुल पैंट, ग्रे स्पोर्ट्स जूते एवं मेरून रंग के मोजे पहन रखे थे। मृतक के बाएं हाथ में PHILIPS कंपनी की घड़ी पाई गई है।

शव को पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शिवरीनारायण में सुरक्षित रखा गया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा आसपास के थाना क्षेत्रों में सूचना प्रसारित कर दी गई है।

पुलिस की अपील
यदि किसी भी व्यक्ति को उक्त अज्ञात मृतक के संबंध में पहचान या कोई भी जानकारी हो, तो वह तत्काल निम्न नंबरों पर संपर्क कर सकता है—

थाना शिवरीनारायण पुलिस: 9479191118
पुलिस कंट्रोल रूम: 9479193199

पुलिस ने आम नागरिकों से सहयोग की अपील की है ताकि मृतक की जल्द से जल्द पहचान की जा सके।

Related Articles

Back to top button