छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA NEWS : बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 2 आरोपी सहित 1 खरीददार गिरफ्तार, 15 बाइक बरामद

जांजगीर-चांपा / बलौदा पुलिस ने शातिर बाइक चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने बाइक चोरी के केस में 2 बाइक चोर और एक खरीददार को गिरफ्तार किया है। ये शातिर चोर अलग-अलग जिलों से बाइक और दोपहिया वाहनों की चोरी करते थे। पुलिस ने इन चोरों के कब्जे से कुल 15 चोरी की मोटरसाइकिल को बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर चांपा द्वारा अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। मोटर सायकल चोरी की सूचना रिपोर्ट पर थाना बलौदा में 02 अगस्त 2025 को अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में बलौदा पुलिस चोरी किए गए मोटर सायकल एवं आरोपियों की पातासाजी कर रही थी। इसी क्रम में एसडीओपी प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर ग्राम पडरिया निवासी कोंदा गोंड उर्फ अनिल और पिंटू साहू को पुलिस हिरासत में लिया गया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि बलौदा के सब्जी मार्केट से एचएफ डिलक्स क्रमांक सीजी 10 एआर 3611 को दोनों ने साथ मिलकर चोरी किया।

पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपियों ने जांजगीर, बिलासपुर, कोरबा एवं अन्य जगहों से घूम-घूम कर और भी 14 नग बाइक चोरी कर अपने कब्जे में छिपाकर रखना और एक बाइक कोटगढ़ निवासी शंकर धनुहार बेचना जुर्म कबूल कर लिया, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 15 नग मोटरसाइकिल किमती 6,45,000 रू को बरामद किया। आरोपीयों के विरूध्द धारा 303(1),331(1),303(2),317(2), 3(5) BNS के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

गिरफ्तार आरोपी

1. अनिल उर्फ कोंदा पिता छेदी लाल उम्र 30 वर्ष निवासी -पड़रिया थाना अकलतरा
2. पिंटू साहू पिता स्व. बनउ राम साहू उम्र 20 वर्ष निवासी कोटमीसोनार
3. शंकर धनुहार पिता शनिराम धनुहार उम्र 27 वर्ष ग्राम बरगंवा, कोटगढ थाना अकलतरा जिला जांजगीर-चांपा

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी बलौदा, सउनि प्रतिभा राठौर, प्रधान आरक्षक गजाधर पाटनवार, प्राधन आरक्षक मुकेश यादव, जितेन्द्र परिहार, सहेतर पाटले, आरक्षक ईश्वरी राठौर, श्याम राठौर, प्रहलाद निर्मलकर का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button