छत्तीसगढ़

JANJGIR CHAMPA NEWS : 22 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Chhattisgarh

जांजगीर चांपा / शिवरीनारायण पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में 22 साल से फरार वारंटी आरोपी महेंद्र उर्फ विजय पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूर्व में आरोपी और उसके सहयोगी को एक साथ पकड़ा गया था। दोनों आरोपियों ने पुलिस आरक्षक पर चाकू से जानलेवा हमला किया था। आरोपियों को 5-5 साल की सजा हुई थी।

जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय (Highcourt) बिलासपुर में लंबित अपराधिक प्रकरण का वारंटी महेंद्र उर्फ विजय कुमार लंबे समय से फरार चल रहा था। उच्च न्यायालय द्वारा जारी वारंट पर संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय के निर्देशन में लगातार थाना प्रभारी को निर्देशित किया जा रहा था। जिसके बाद शिवरीनारायण पुलिस ने वारंटी महेंद्र उर्फ विजय को उसके घर से पकड़ा, आरोपी को न्यायालय पेश करने के बाद जिला जेल जांजगीर में दाखिल किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

वारंटी महेंद्र उर्फ विजय कुमार पिता संतराम पटेल उम्र 24 साल निवासी सहसपाली थाना सारंगढ वर्तमान पता मुर्राभाठा गांधीनगर रायपुर

Related Articles

Back to top button