
Crime
दिल्ली से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। जहां निहाल विहार इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और चार साल की बेटी की धारदार हथियार से हत्या कर दी इसके बाद खुद फांसी लगाकर जान दे दी। इस घटना की खबर लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान अजय (42) उसकी पत्नी टीना (38) और बेटी वर्षा चार साल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना दिल्ली के निहाल विहार इलाके की है। यहां अजय नाम का व्यक्ति अपने परिवार के साथ रह रहा था किसी बात को लेकर अजय ने अपनी पत्नी टीना और बेटी वर्षा की चाकू मारकर हत्या कर दी। पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद अजय ने कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, मां और बच्ची का शव बेड पर खून से लथपथ पड़ा था। दोनों पर चाकू से वार किए गए थे। दोनों की हत्या करने के बाद अजय ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को इस वारदात की जानकारी शुक्रवार की सुबह तब लगी जब अजय का बड़ा बेटा कुशल काम से वापस लौटा। घर में माता-पिता और बहन की लाशें देख उसके होश उड़ गए वह चीख पड़ा। इसके बाद आसपास के लोग आ गए पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया है, मौके से कोई नोट नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।