
Crime
कोरबा / छत्तीसगढ़ में एक बार फिर रिश्ते को तार-तार करने का मामला सामने आया है। जहां कोरबा में चाचा ने हवस की आग में रिश्ते का भी खयाल नही किया। और अपनी ही सगी भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार मासूम का चाचा उसे बहला फुसलाकर जंगल में ले गया और वहां पर मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में था। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। पीड़ित मासूम ने इसकी जानकारी अपने घर वालों को दी परिजनों ने चाचा के खिलाफ लिखित शिकायत सिविल लाइन थाना में की जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर किया।
मामले में सिविल लाइन थाना प्रभारी सुमन पोया ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया आरोपी लक्ष्मी चौहान है जिसे शराब भट्टी से गिरफ्तार कर लिया गया।