कोरबा

CHHATTISGARH NEWS : हसदेव नदी में पलटी मछुआरों की नाव, एक युवक कि मौत

Chhattisgarh

कोरबा / छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां हसदेव नदी में नाव पलटने से एक मछुआरे की डूबने से मौत हो गई। वही दूसरा मछुवारा किसी तरह से तैरकर बच निकला। बालको थाना पुलिस घटना की जांच कर रही है।

images 2024 02 09T093848.115 Console Crptech

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना बांगो के डुबान इलाके के डांगाघाट की है। जहां 32 वर्षीय कृपाल राम अपने दोस्त के साथ नाव में मछली लेकर हसदेव नदी पार कर रहा था। इस दौरान बीच मे आंधी तूफान की वजह से नाव पलटा गई। दोनों मछुवारे तैरकर नदी से बाहर निकलने का प्रयास करने लगे। लेकिन कृपाल की सांस उखड़ने लगी उसके दोस्त ने कम से कम आधा घण्टे तक उसे बचाने का प्रयास किया। लेकिन कृपाल राम तैर नही पाया। और उसकी नदी में डूबने से मौत हो गई। दूसरे युवक ने नदी से बाहर निकलने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद बालको पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button
शिल्पा शेट्टी ने कही कुछ अनकही बातें