
Chhattisgarh News
बलरामपुर / जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला हैं। सूचना मिलने पर बसंतपुर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची।
मिली जानकारी के अनुसार बसंतपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला है। वाड्रफनगर SDOP ने बताया कि प्रेमी जोड़ा पण्डो जाती का हैं। प्रथम दृष्टया से मामला आत्महत्या का लग रहा हैं। जानकारी के मुताबिक, लड़की नाबालिग है। फिलहाल मामले में मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुटी हैं।