Breaking news

जांजगीर-चांपा पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई थाना प्रभारियों का तबादला

जांजगीर-चांपा। पुलिस अधीक्षक कार्यालय जांजगीर-चांपा द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक, उप निरीक्षक और सर्जेंट स्तर के अधिकारियों को नए पदस्थापन स्थल पर तत्काल प्रभाव से पदस्थ किया गया है।

जारी सूची के मुताबिक निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव को थाना प्रभारी शिवरीनारायण से थाना प्रभारी बिर्रा भेजा गया है। वहीं निरीक्षक जय कुमार साहू को बिर्रा से यातायात शाखा में पदस्थ किया गया है। निरीक्षक कमलेश कुमार शेंडे को रक्षित केंद्र जांजगीर से थाना प्रभारी अजाक का जिम्मा सौंपा गया है।

इसके अलावा निरीक्षक रंजीत सिंह कंवर को थाना प्रभारी अजाक से चौकी प्रभारी नैला, उप निरीक्षक कृष्णपाल सिंह को बम्हनीडीह से शिवरीनारायण, उप निरीक्षक दिलीप कुमार सिंह को पंतोरा चौकी से बम्हनीडीह थाना प्रभारी बनाया गया है।

उप निरीक्षक विनोद कुमार जाटवर को थाना अकलतरा से कोटमी सोनार थाना अकलतरा का प्रभार दिया गया है। वहीं उप निरीक्षक कमलदास बनर्जी को जांजगीर से अकलतरा थाना भेजा गया है।

सर्जेंट कृष्ण कुमार कोशले को रक्षित केंद्र जांजगीर से थाना पामगढ़ तथा सुउनि प्रतीभा राठौर को चौकी कोटमी सोनार, थाना अकलतरा से महिला थाना में पदस्थ किया गया है।

यह आदेश पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा द्वारा 28 मई 2026 को जारी किया गया।

देखें लिस्ट

IMG 20260528 WA0347 Console Crptech

Back to top button